मप्र कांग्रेस कोरी/कोली समाज समन्वय प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 14 जून को भोपाल में
मप्र कांग्रेस कोरी/कोली समाज समन्वय प्रकोष्ठ
का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 14 जून को भोपाल में
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल, । मप्र कांग्रेस कोरी/ कोली समाज समन्वय प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन बुधवार, 14 जून, 2023 को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित किया गया है।
प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी विपिन कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुवीर कोरी की अध्यक्षता में आयोजित मप्र कांग्रेस कोरी/ कोली समाज समन्वय प्रकोष्ठ के इस एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रकोष्ठ के संयोजक पूनम वर्मा सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या मंे समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999