शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा: विभा पटेल

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से शिक्षित युवा
को कोई फायदा नहीं मिलेगा: विभा पटेल

योजना में इटर्नशिप के नाम पर न्यूनतम मजदूरी
राशि से भी कम पैसा मिलेगा

भोपाल,  जुलाई  2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को चुनावी लालीपॉप बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इटर्नशिप के नाम पर आठ हजार रुपए देने को युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बताया है। ये राशि तो दिहाड़ीकर्मी की तुलना में सीधे तौर पर 8 से 16 हजार रुपए कम है।
श्रीमती विभा पटेल ने योजना के तहत अभ्यर्थी की पात्रता 18 से 29 वर्ष रखे जाने की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले एक साल में 5,47,000 बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है। यानी मध्यप्रदेश में रोजाना बेरोजगारों की संख्या 1495 के आसपास बढ़ रही है। प्रदेश में वर्तमान में 30 लाख ये अधिक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा बेरोजगार हैं।
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बेरोजगार युवाओं के परिवार भूखे मर रहे हैं। रोजगार सहित जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर विफल हो चुके शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से शिक्षित एवं उच्च शिक्षित युवा को कोई फायदा नहीं होगा, उन्होंने मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि पिछले एक साल में कई दफा एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था? उसका क्या हुआ। सरकारी दफ्तरों में खाली पद क्यों नहीं भरे गए।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि राज्य के 55 में से 44 विभागों में चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी के तीन लाख से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें 1 लाख 1 हजार 958 पद सिर्फ स्टेट कैडर के हैं, जबकि संभाग और जिला कैडर में यह संख्या दो लाख से ज्यादा होने का अनुमान है। सबसे ज्यादा 45 हजार 767 पद स्कूल शिक्षा में शिक्षक व अन्य सहयोगी कर्मियों के रिक्त हैं। स्टेट कैडर के कुल रिक्त पदों में बैकलॉग के ही 21 हजार 96 पद हैं। सर्वाधिक बैकलॉग भी स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार 233 है। दूसरे नंबर पर जनजातीय कार्य विभाग में 1141 पद बैकलॉग के खाली हैं। इसके बाद स्वास्थ्य, जल संसाधन, पीएचई, नर्मदा विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ग्रामीण विकास विभाग, नापतौल, कृषि आदि में बड़ी संख्या में विभिन्न श्रेणी के पद खाली है। श्रीमती विभा पटेल ने दावा किया कि आज का युवा परिपक्व है। वह भाजपा और शिवराज सिंह चौहान के झांसे में नहीं आएगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment