मिशन-2023 बदलाव का शंखनाद

मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की आवश्यक समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को
भोपाल, सितम्बर, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में सोमवार 25 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है।
मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मिशन 2023, बदलाव का शंखनाद कार्यक्रम के तहत समीक्षा, विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठ की भूमिका और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
श्री भार्गव ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999