कांग्रेस अब देश और प्रदेश में अप्रासंगिक हो चुकी है -नरेन्द्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री ने नसरूल्लागंज के भेरून्दा में यात्रा के समापन अवसर पर कहा

खबर नेशन/ Khabar Nation

नसरुल्लागंज (भेरुन्दा)। कांग्रेस अब देशऔर प्रदेश में अप्रासंगिक हो चुकी है। कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री इसलिए फुदक रहे है क्योंकि एक को अपने बेटे को मुख्यमंत्री तो दूसरे को अपने पुत्र को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना है। भाइयों और बहनों एक जमाना था जब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जब विदेश में जाते थे तो देश मे भी चर्चा नहीं होती थी, आज देश तो क्या पूरी दुनिया मे मोदीजी की चर्चा होती है। जी-20 सम्मेलन आप देख चुके हैं, जिस देश के लोग यहाँ सम्मेलन में आए वो हिंदुस्तान की प्रशंसा करते नहीं थके। आज पाकिस्तान बिल्कुल अलग-थलग हो चुका है, ये मोदीजी के नेतृत्व का कमाल है। यह बात केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नरसुल्लागंज के भेरून्दा में जन आशीर्वाद यात्रा का समापन करते हुए कही।

भाजपा भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए राजनीति करती है

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कमाल दुनिया ने देखा जब चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ और यहां तिरंगा शान से लहराया। भाजपा वोट या सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती वल्कि भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए राजनीति करती है। हमारे पितृ पुरुष स्व. श्री दीनदयाल उपाध्याय का ध्येय था जब भी सत्ता मिले देश की भलाई के लिए काम करो। 2047 में भारत की आज़ादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे। इन 25 सालों को मोदीजी ने अमृतकाल कहा है। आने वाले 5 सालों में देश दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। और 2047 में भारत फिर सोने की चिड़िया बनेगा। भाजपा का ये ही लक्ष्य है, इसलिए नवम्बर में प्रदेश और 2024 में भाजपा की सरकार बनाकर मोदीजी को मजबूत बनाने का संकल्प लीजिए।

सभा में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, यात्रा प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर, सह प्रभारी श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष श्री रवि मालवीय, श्री कार्तिकेय सिंह चौहान श्री रज्जू भैया, श्री रघुनाथ सिंह भाटी मंचासीन थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment