कांग्रेस सरकार में थे बिचौलिए, भाजपा ने डीबीटी के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी बनाया : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने लाभार्थी सम्मलेन में कहा लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष ने किये स्वीकृति पत्र वितरित
खबर नेशन / Khabar Nation
छतरपुर। कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। गरीब हितग्राही के हाथों में सिर्फ 15 पैसे ही पहुँचता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और बिचौलिये काम करते थे। प्रधानमंत्री के रूप में जब मोदी जी आएं तो उन्होंने देश में 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर बिचौलियों को खत्म कर दिया और डीबीटी के माध्यम से पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया। डीबीटी के माध्यम से आने वाली 10 जून को लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में पहुंचेगा, पात्र बहनों के खातों में 1 हजार रूपये आ जायेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को छतरपुर जिले की विधानसभा चंदला में आयोजित त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन, सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। लाभार्थी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किये और उनके साथ सेल्फी भी ली।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा में प्रवास पर थे, उन्होंने चंदला के बद्रीविशाल मैरिज गार्डन में त्रिदेव, पंच परमेश्वर सम्मेलन, सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित किया। जिसके पश्चात सरवई और गौरिहार के मंगल भवन में त्रिदेव, पंच-परमेश्वर सम्मेलन में शामिल हुए। बारीगढ़ में आयोजित लाभार्थी सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने लाड़ली बहना योजना की चयनित बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित कर सम्बोधित किया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे दिग्विजय सिंह
श्री शर्मा ने लाभार्थी सम्मलेन में कहा कि दिग्विजय सिंह जी, आपके शासन में प्रदेश की सड़कें इतनी खराब थी कि भोपाल से चंदला आने में न सिर्फ 3 दिन लगते, बल्कि हड्डी-पसली भी टूट जाती थी। आज आप अपनी चमचमाती गाड़ी में आराम से आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। मध्यप्रदेश में शानदार सड़कों के निर्माण के लिए दिग्विजय जी आपको प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान जी को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय है। भाजपा सरकार में राष्ट्रीय राजमार्गों की उपलब्धता के साथ ही विकास की बयार बह रही है। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ था। आज भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये है।
लाड़ली बहना योजना प्रदेश में नई सामाजिक क्रांति लाने वाली योजना
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने लाभार्थी सम्मलेन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है। पक्का मकान, सड़क, बिजली और पानी देने के साथ हर गरीब का जीवन बदलने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 जून मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन होगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में हर माह 1 हजार रुपये आना शुरु हो जाएंगे। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रदेश में नई सामाजिक क्रांति लाने वाली इस योजना को लेकर प्रदेश भर में बहनें उत्साहित हैं।
संगठन को जन-जन में लोकप्रिय बनाने में कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चंदला विधानसभा में त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति होता है, इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है। आप सभी बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने-अपने बूथों पर पार्टी के प्रवक्ता हैं। संगठन को जन-जन में लोकप्रिय बनाने में आपका योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं को ‘संपदा’ कार्ड दिए। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा यह ‘संपदा’ कार्ड उन्हें सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है। ऐसे में भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने में आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ जुटें। आपके बूथ पर कोई भी व्यक्ति भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह विधायक श्री राजेश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य श्री अवध मिश्रा, जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र चौरसिया, श्री अरविन्द पटेरिया वरिष्ठ नेता श्री जयराम चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्री अवधेश नायक श्री हरप्रसाद पटेल, श्री चंद्रभान सिंह, श्री लखन पचौरी, श्री अरविंद बुंदेला सहित शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ स्तर की टोली के पन्ना प्रमुख एवं सदस्य उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999