शिवराज के सुलेमान का ias प्रेम, अपनों पर रहम, डॉक्टर पर सितम!


शिवराज-मोदी के आय ए एस अफसर मोहम्मद सुलेमान ने डॉक्टर का यूं किया सम्मान
कहा मध्यप्रदेश के भोपाल में कोरोना फैलाने में डॉक्टर की भूमिका
खबर नेशन / Khabar Nation

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता से किए गए सप्तपदी पद के सातवें पद का मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने कुछ इस तरह पालन किया है । सुलेमान को हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने सीधे सीधे स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए डॉक्टर को जवाबदार ठहरा दिया । सुलेमान का यह बयान मध्यप्रदेश के उन आईएएस अफसरों को बचाने के लिए दिया गया है जो संक्रमण फैलाने के दोषी पाए गए हैं और जिन पर मध्यप्रदेश सरकार प्रकरण दर्ज करने से कतरा रही है ।
गौरतलब है कि मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाई है । इस घोषणा के दौरान मोदी ने जनता से आग्रह किया कि वे इन सात वचनों का पालन सप्तपदी की तरह निभाएं । मोदी ने सातवें पद में - देश के कोरोना युद्धाओं हमारे डॉक्टर, नर्सेज, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी...ऐसे सभी लोगों को हम सम्मान एवं आदरपूर्वक उनका गौरव करने का आग्रह किया है ।
इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रकाशित पत्रिका समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा है कि प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि स्वास्थय विभाग के एक डॉक्टर ( अधिकारी) इंदौर गये थे। वहां बैठकें की और फिर भोपाल आ गये। यहां भी बैठकें करते रहे। उनके संपर्क में आते रहने से स्वास्थ्य विभाग में संक्रमण फैला । उन्हें कोरोना के लक्षण बहुत देरी से उभरे , इसलिए तब तक संक्रमण कई लोगों तक पहुंचा । इसे लेकर अभी पड़ताल जारी है । सुलेमान से सवाल यह पूछा गया था कि स्वास्थ्य पी एस सहित चार आईएएस को कोरोना हो गया । लापरवाही का जिम्मेदार कौन है ?
महत्त्वपूर्ण बात यह है कि मध्यप्रदेश की स्वास्थय विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल , संचालक विजय कुमार , वीणा सिन्हा में कोरोना पोजीटिव के लक्षण नजर आए थे । विजय कुमार ने अपनी यात्रा की जानकारी छुपाई थी और पल्लवी जैन गोविल ने  विदेश यात्रा से लौटे अपने बेटे की जानकारी छुपाई थी । जिसको लेकर विभिन्न स्तरों पर उक्त अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग जोरदार तरीके से उठ रही है ।
सरकार में बैठे आला अफसर दोषी अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं । सुलेमान का जवाब इसी कड़ी का हिस्सा है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment