कोरोना संक्रमण के चलते स्टेट बैंक की शाखा बंद

खबर नेशन / Khabar Nation

भारतीय स्टेट बैंक गांधी रोड दतिया ब्रांच अचानक बंद की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक गांधी और शाखा के ब्रांच मैनेजर कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिस कारण बैंक स्टाफ में डर का माहौल व्याप्त था। जिस कारण बुधवार दिनांक 26 अगस्त 2020 को बैंक स्टाफ ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना की जांच करवाई। अचानक बैंक बंद हो जाने के कारण बैंक के ग्राहक परेशान होते दिखाई दिए। कोविड-19 के नियम अनुसार अगर बैंक स्टाफ में कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है। तो बैंक 14 दिवस के लिए बंद कर दिया जाएगा।जिससे भारतीय स्टेट बैंक गांधी रोड ब्रांच के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment