कांग्रेस के कलंक हमने विकास करके उसे धोए : राकेश सिंह

खबरनेशन / Khabarnation

 

कांग्रेस ने प्रदेश पर लगाया था बीमारू का कलंक

हमने विकास करके उसे धोया : राकेश सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुंआधार चुनाव प्रचार

                मंडला। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा कांग्रेस ने दिया। जब हम 15 साल पहले के कांग्रेस के कार्यकाल की बात करते हैं, तो कांग्रेस नेता आक्रोशित होते हैं। इन 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास करके बीमारू मध्यप्रदेश के कलंक को धोया है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंडला जिले के निवास विधानसभा के प्रत्याशी रामप्यारे कुलस्ते के समर्थन में सिंगारपुर गांव में आयोजित जनसभा के दौरान कही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने शनिवार को बालाघाट जिले की बेहर और मंडला जिले की निवास विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दोनों विधानसभाओं के ग्रामीण अंचल में आयोजित जनसभा में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। सभाओं में श्री राकेश सिंह ने समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए पार्टी को चौथी बार विजय श्री दिलाने का आशीर्वाद मांगा।

कांग्रेस वचन निभाती, तो देश की तस्वीर कुछ और होती

                श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए न सिर्फ योजना बनाई बल्कि उन योजनाओं का निचले स्तर तक क्रियान्वयन भी कराया। समाज का ऐसा कोई तबका नहीं है जो भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि आज जब हम समृद्ध मध्यप्रदेश की बात करते हैं तो हमें मध्यप्रदेश के उस अतीत को भी नहीं भूलना चाहिए, जिसमें कांग्रेस ने अपने गलत नीतियों से प्रदेश को बीमारू बना दिया था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपने वचनपत्र में बड़े-बड़े वादे कर रही है,  वो वचन सिर्फ छलावे हैं। क्योंकि अगर कांग्रेस वचन निभाती तो आजादी के बाद देश की तस्वीर कुछ और होती।

विकास का विरोध करती है कांग्रेस

                श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है, तो कांग्रेस विकास विरोधी। हम विकास की बात करते हैं तो कांग्रेस विरोध। उन्होंने कहा कि हमने लगातार निवास क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। आने वाले 5 वर्षों में इस क्षेत्र के विकास कार्यों को ओर गति मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्याशी श्री रामप्यारे कुलस्ते को भारी मतों से विजयी बनायें, इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है। सभा को पार्टी प्रत्याशी श्री रामप्यारे कुलस्ते ने भी संबोधित किया। सिंगारपुर में आयोजित सभा में सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके, श्रीमती सरस्वती मरावी, श्री रतन सिंह ठाकुर, श्री शैलेश मिश्रा, शिव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment