मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे

भोपाल : शनिवार, जुलाई 1, 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए आम, खिरनी और नीम के पौधे

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, खिरनी और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जर्मनी में हुए स्पेशल आलिंपिक में भाग लेने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों के दल ने पौध-रोपण किया। बास्केट बॉल में रजत पदक विजेता सुश्री दिशा तिवारी और लक्ष्मी ने पौधे रोपे। ये खिलाड़ी जून माह में जर्मनी के बर्लिन में अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री बहादुर मुकाती, श्री अऱविंद यादव और कुमारी आराध्या राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सर्वश्री प्रशांत तिवारी तथा अंकित तिवारी ने भी पौधे रोपे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment