चुनाव आयोग को लिखा पत्र गोपीकृष्ण नेमा
खबरनेशन / Khabarnation
इंदौर 13 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निर्वाचन अधिकारी इंदौर को पत्र लिखकर चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में उपयोग आने वाली सामग्री की अतयाधिक दर को वास्तविक दर करने का अनुरोध किया।
आपने पत्र के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी को बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु राजनैतिक दलों/अभ्यार्थियों के चुनाव प्रचार के लिये उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्रियों की दर आपके द्वारा बाजार भाव से भी ज्यादा रखी गई है, जो कि वास्तविक भाव से भी बहुत ज्यादा है। जबकि वास्तविक भाव आपके द्वारा तय दर से काफी कम है। आपके द्वारा निर्धारित दरों से प्रत्याशियों का खर्च बढ़कर बहुत ज्यादा हो जायेगा।
आपने निर्वाचन अधिकारी से निवेदन किया कि आपके द्वारा सामग्रियों की निर्धारित दर को संशोधन कर वास्तविक दरों में करने का आग्रह किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने इस पर चर्चाकर उचित निर्णय लेने आश्वासन दिया है।