प्रधानमंत्रीजी की जनसभा के लिये भाजपा की तैयारियां जोरों पर

खबरनेशन / Khabarnation

सभी विधानसभाओं में बैठकें संपन्न-भाजपा कार्यालय पर मोर्चा की बैठक संपन्न

इंदौर 13 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कार्यक्रम प्रभारी कमल वाघेला, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का 16 नवम्बर से 25 नवम्बर के बीच पांच दिन प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में 18 नवम्बर को आप इंदौर पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

मोदीजी की जनसभा लवकुश चौराहे के पास, एम.आर-10 रोड पर स्थित ग्राउण्ड पर शाम 5 बजे आयोजित होगी। सभा में 18 विधानसभा के प्रत्याशी जिसमें इंदौर की 9 विधानसभा इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3 इंदौर-4, इंदौर-5 राऊ, सांवेर, देपालपुर, महू देवास की 5 विधानसभा, देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, बागली, खातेगांव, उज्जैन की 2 विधानसभा उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण तथा धार की 2 विधानसभा धार एवं धरमपुरी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

आपने बताया कि प्रधानमंत्रीजी छिन्दवाड़ा से जनसभा करने के पश्चात इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर की इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिये आज मंगलवार को सभी विधानसभाओं में बैठकें संपन्न हुई एवं सभी जगह बैठक में क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी तथा बूथ तक के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधानसभावार इन सभी बैठकों मेंं प्रधानमंत्रीजी की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो, इसका प्रयास करने के लिये सभी को जवाबदारी दी गई। साथ ही प्रमुख कार्यकर्ताओं से सभा में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या भी ली गई। 

भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने प्रधानमंत्रीजी की जनसभा के संदर्भ में आज युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा की बैठक लेकर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं जवाबदारियां भी सौंपी। 

बैठक में प्रमुख रूप से गोपीकृष्ण नेमा, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, जे.पी. मूलचंदानी, मनस्वी पाटीदार, राजेश शिरोडकर, पदमा भोजे, मंजूर एहमद, नासीर शाह, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment