अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी 14 नवम्बर को बैठक लेंगे

खबरनेशन / Khabarnation

इंदौर 13 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अब्दुल रशीद अंसारी कल 14 नवम्बर को इंदौर पहुंचेंगे। आप इंदौर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक लेंगे तथा इन क्षेत्रों में भाजपा के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। 

श्री अंसारी के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जनसंपर्क मेंं उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्र कं्र 2 व 3 के विधानसभा चुनाव के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने किया

इंदौर 13 नवम्बर,2018/वरिष्ठ नेता हरिनारायण यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 के भाजपा प्रत्याशी श्री आकाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री उमाजी भारती ने आज कच्छ पाटीदार धर्मशाला, अग्रसेन चौराहा सपना संगीता रोड़, पर किया।

इस अवसर पर उमाजी ने कहा कि जब में भारतीय जनता पार्टी की नेता बनी तब कैलाशजी ने मेरा पूरा साथ दिया। भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास के साथ आकाश को विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 से मैदान में उतारा है। आप सभी कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है कि आकाश को बड़े बहुमत के साथ विजयी बनाना है। आकाश कैलाशजी का बेटा ही नहीं है ये उमा भारती का भतीजा भी है। भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की मदहोशी में नहीं व अपनी सेवाओं के भाव में जीता है। चाहे सत्ता हो या ना हो संगठन का कार्य उसके लिये सर्वोपरि है। कांग्रेस ने विपक्ष के नाम पर हमें केवल गालियां दी, जबकि विपक्ष का क्या काम है वह भूल गई। हम सभी ने 15 वर्ष पूर्व मीस्टर बंटाढार के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री के काम को देखा है। आज भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकासशील मध्यप्रदेश बनाया, अब समृद्धशाली मध्यप्रदेश बनने जा रहा है। आपने कहा कि पूरे भारत में इंदौर स्वच्छता में नम्बर-1 शहर बना है। जो मोदीजी के सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। प्रधानमंत्रीजी ने भी हाथ में झाडू लेकर पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाकर भारत को स्वच्छ बनाने के लिये कार्य किया। 

आपने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आकाश को 50 हजार से भी अधिक मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, आकाश विजयवर्गीय, हरिनारायण यादव, उमेश शर्मा, शंकर लालवानी, गोविन्द मालू, कमल वाघेला, मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, गुलाब ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

 

भारतीय जतना पार्टी नगर महामंत्री श्री गणेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के भाजपा प्रत्याशी श्री रमेश मेंदोला के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री उमाजी भारती ने आज आई.टी.आई के पास, मदनमहल गार्डन के सामने किया। 

विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 

इंदौर 13 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष श्री सोनू राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह इतवारिया बाजार में विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालिनी गौड़ ने पूजन पाठ कर किया।

इस अवसर पर शंकर यादव, उमेश शर्मा, सुरेश बंसल, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, महेश कुकरेजा, प्रीतमसिंह लूथरा, सरिता मंगवानी, जे.पी. मूलचंदानी, मनोहर मेहता, कंचन गिदवानी, श्याम राजदेव, गिरधारी शर्मा, शानू शर्मा, संजय शर्मा, मयुरेश पिंगले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारिक बंधु उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment