14,15,16,17 नवम्बर को जनसभाओं में शामिल होंगे श्री राहुल गांधी

खबरनेशन / Khabarnation

 

भोपाल, 13 नवम्बर 2018

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आगामी 14-15 और 17 नवम्बर को प्रदेश में विभिन्न चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री नाथ 14 नवम्बर, बुधवार को रायसेन जिले की उदयपुरा और सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे दूसरे दिन 15 नवम्बर, गुरूवार को होशंगाबाद जिले की होशंगाबाद, सिवनी मालवा और सोहागपुर विधानसभा क्षेत्रों में सघन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री नाथ 16 नवम्बर को अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की देवरी, बरघाट, मंडला और बरघाट में आयोजित जनसभाओं में शामिल होंगे। वे 17 नवम्बर को कटनी, जबलपुर और सिवनी जिले की विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:-

 

14 नवंबर ( बुधवार ):-

1 बजे  - उदयपूरा ( रायसेन ) 

2.30 बजे  - उदयपुरा से रवानगी 

3 बजे  - सिलवानी ( रायसेन )

4.30 बजे  - सिलवानी से रवानगी 

       रात्रि में भोपाल आगमन 

15 नवंबर (गुरुवार ):-

12.30 बजे - होशंगाबाद 

1.45 बजे  - सीवनी मालवा ( होशंगाबाद )

3.30 बजे  - सोहागपुर ( होशंगाबाद )

16 नवंबर (शुक्रवार ):-

श्री राहुल गांधी जी के साथ जनसभाओं में 

देवरी, बरघाट, मंडला, शहडोल 

17 नवंबर (शनिवार ):-

10.30 बजे - शहडोल से रवानगी

11.30 बजे  - सलीमनाबाद (बोहरीबंद-कटनी)

12.45 बजे  - पनागर ( जबलपुर)

02 बजे बर्गी - (जबलपुर)

03.15 बजे  - लखनादोन (सिवनी)

05 बजे  - जबलपुर

Share:


Related Articles


Leave a Comment