मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर मंदसौर जिले में भारी उत्साह 4 नवम्बर को होगा रोड शो

खबर नेशन / Khabar Nation

 

                भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 4 नवम्बर को मंदसौर नगर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं उनके रोड शो की तैयारियां भी चल रही है। मुख्यमंत्री का रोड शो 4 नवंबर को दोपहर 12.50 बजे शुरू होगा।

                मुख्यमंत्री का रोड शो खानपुरा, केशव सत्संग भवन, सावरकर चौराहा, सदर बाजार, धानमंडी, बड़ा चौक, गणपती चौक, शुक्ला चौक, घंटाघर, भारत माता चौराहा बस स्टैंड, पाताल लोक, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, आनंद गरबा मंडल चौराहा से होते हुए लक्ष्मी बाई चौराहा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री सायं 4बजे मंदसौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment