भाजपा से हमारी आर-पार की लड़ाई है

खबरनेशन/ Khabarnation 

सब कुछ भूलकर सभी कांगे्रसजन 
कांगे्रस प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जायें 
प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें: कमलनाथ 
भोपाल, 10 नवम्बर 2018
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी कांगे्रसजनों से आव्हान किया है कि वे सभी अपने-अपने क्षेत्र के कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिये पूरे मनोयोग से जुट जायें। अब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से हमारी आर-पार की लड़ाई है। 
कमलनाथ ने कहा कि कांगे्रस पार्टी ने बहुत सोच विचार कर, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और सर्वे के आधार पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मती से प्रत्याशियों का चयन किया है। कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशी को कांगे्रस के सभी साथी मिलकर सहयोग करें। उन्होंने आग्रह किया है कि कांगे्रसजन सब कुछ मूलकर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रण-प्राण से सक्रिय हो जायें। खासकर हर बूथ पर विशेष निगाह रखना है।
नाथ ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा के ऐेसे लोगों से है जो झूठ परोसकर लोगों को लगातार बरगलाने का काम कर रहे हैं। वे लोगों को तोड़कर आक्रोश फैलाने का काम कर रहे हैं। हमारी लड़ाई ऐेसे लोगों से है जो समाज में अशांति फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने में माहिर हैं । वे भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, कभी राष्ट्र के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर। ऐसे लोगों से समाज को बचाने के लिये हमको एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। यह समय आपसी मतभेदों को भुलाने है, यह एकजुटता दिखाने का समय है, क्योंकि एकता में ही ताकत होती है।
कमलनाथ ने कहा कि जनता के बीच जाकर वे सभी मुद्दे उठायें जो शिवराजसिंह और उनकी सरकार के प्रति सभी वर्गों के नफरत का कारण बनते हैं। भ्रष्टाचार की व्यवस्था और शिवराजसिंह की झूठी घोषणाओं ने सभी वर्गों को ठगा है और उनके साथ धोखा किया है। इसमें किसान, व्यापारी, व्यवसायी, महिलायें, युवा, सरकारी कर्मचारी, नौकरी पेशा लोग, वरिष्ठजन, खिलाड़ी, मजदूर आदि सब शामिल हैं। नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी ने सभी गरीबों को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया। डाॅलर के मुकाबले रूपये की गिरावट और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने महंगायी बहुत बढ़ा दी। आम जनता की कमर टूट गयी। सरकार महंगाई के जरिये अब रसोईघर तक पहुंच गयी है। ऐसे बहुत सारे जन विरोधी मुद्दे हैं जो आपको जनता को समझाना है।
कमलनाथ ने कहा कि समय कम बचा है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांगे्रस पार्टी का हर सिपाही पार्टी के लिये अपनी जी-जान लगा देगा और कांगे्रस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जिताने के लिये काम कर एक कल्याणकारी सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान देगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment