शाहिद अली ने लिया वक़्फ़ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी का चार्ज

खबरनेशन/ Khabarnation 

इंदौर।संयोगितागंज स्थित वक़्फ़ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन इंतेजामिया कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सैय्यद शाहिद अली ने चार्ज लेते ही कहा कि वक़्फ़ किरायेदारों को ताकीद की जाएगी कि किराया अदा करने में कतई हीलाहवाली न करें। कमेटी और अवाम के बीच नज़दीकी बनी रहे व कमेटी सदस्य आमजन के साथ आत्मीयता से पेश आएं।
 गौरतलब रहे कि इससे पूर्व अध्यक्ष मुनीर अहमद खां ने गले मिलकर कमेटी के नए अध्यक्ष सैयद शाहिद अली को चार्ज सौंपा। अंजुमन का चार्ज दिलवाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नासिर शाह,मोरी वाले बाबा दरगाह कमेटी के सदर इस्माईल खान,वक़्फ़ कमेटी के जिला अध्यक्ष महफूज़ पठान,साजिद गुड्डू और छावनी क्षेत्र की अवाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस मौके पर कमेटी के पूर्व सदस्यगण और नई कमेटी के सेकेट्री माजिद हुसैन फ्रिजवाले,कोषाध्यक्ष रियाज़ खान व अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।सौहार्दपूर्ण माहौल में सैयद शाहिद अली को कमेटी का चार्ज मुनीर खान द्वारा सौंपे जाने का सभी ने स्वागत किया।चार्ज सौंपने के अवसर पर हाजी युनुस कुरैशी, मोहम्मद सलीम खान,हनीफ पहलवान,इक़बाल नूर,सरफ़राज़ मास्टर,रफ़ीक़ बाबा,अब्दुल रउफ,सलीम भाई टेलर,अब्दुल रशीद टेलर,अब्दुल गनी आदि प्रमुख समाजजन उपस्थित थे।अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष सैयद शाहिद अली ने बताया कि वक़्फ़ संपत्ति अल्लाह के नाम दान में दी गयी जायदाद होती है, जिसे कोई हड़प नहीं सकता।उन्होंने कहा वे भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने अंजुमन कमेटी की संपत्ति के रखरखाव और व्यवस्था में सुधार को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।   अपराधियों के मन में कानून का भय होगा।शीघ्र ही अंजुमन कमेटी के अंतर्गत ईदगाह छोटी ग्वाल टोली,कब्रस्तान,सीआरपी लाइन मुसाफिर खाना,नसिया रोड आदि वक़्फ़ संपत्तियों का दौरा एवं निरीक्षण  कर
 व्यवस्था में सुधार की मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment