राष्ट्र विरोधी ताकतों को सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही रोक सकतें हैं : राकेश सिंह

खबरनेशन/ Khabarnation 
                जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करता है। आज राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही रोक सकता है। कार्यकर्ता विजयी ध्वज लेकर निकले तो किसी की ताकत नहीं है कि जीत के अश्वमेघ घोडे को रोक सके। यह बात श्री राकेश सिंह ने आज जबलपुर जिले के आठों विधानसभा के पार्टी प्रत्याशियां के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
                श्री राकेश सिंह ने कहा कि आज सभी प्रत्याशियो ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आज से सभी कार्यकर्ता कमर कसकर चुनावी मैदान मे उतर जाएँ। उन्होंने कहा कि हम सभी सीटें अधिक मतो से जीते इसके लिये एक लक्ष्य बनाना होगा और वह लक्ष्य विजयी का लक्ष्य होगा। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।
                प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने जबलपुर उत्तर से श्री शरद जैन, पूर्व से श्री अंचल सोनकर, केंट से अशोक रोहाणी, पश्चिम से श्री हरेन्दजीत सिंह बब्बू, पाटन से श्री अजय विश्नोई, पनागर से श्री सुशील तिवारी, बरगी से श्रीमती प्रतिभा सिंह, सिहोरा से श्रीमती नंदनी मरावी का नामांकन पत्र दाखिल कराया।
मीडिया के साथ समन्वय बनाएगा मीडिया सेंटर
                प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में संभागीय मीडिया का उदघाटन करते हुए कहा कि सतत, सम्पर्क और चुनाव के दृष्टिगत मीडिया सेन्टर का उदघाटन किया गया है। इस मीडिया सेंटर से मीडिया जगत को पार्टी की गतिविधियो और कार्यक्रमो की लगातार जानकारी मिलेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment