और दिग्विजय सिंह के छलके आंसू

 

संभले और बोले मैं मना लूंगा उसे

Khabar Nation / खबर नेशन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आंसू छलक पड़े । दिग्विजय मध्यप्रदेश कांग्रेस के घोषणापत्र जिसे कांग्रेस ने वचन पत्र के तौर पर जारी किया है के दौरान मौजूद थे । 
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह  ने वचन पत्र को लेकर कुछ कहने से यह कहते हुए बचने का प्रयास किया कि आज सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही इस पर बोलेंगे ।
जब उनसे यह पूछा गया कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वय समिति के अध्यक्ष की हैसियत से प्रदेश में सदस्यों के साथ एकता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनमुटाव दूर कर रहे हैं और समन्वय समिति के सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी अपने पुत्र नितिन का समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नामांकन प्रपत्र जमा कराने गए थे ।
 दिग्विजय ने कहा कि ये मेरे लिये बहुत दुख की बात है, सत्यव्रत को मैं विनोद बोलता हूं, जब मैं मंत्री था तो वो मेरा डिप्टी था तमाम मतभेदों के बाद भी वो मेरा पारिवारिक मित्र और भाई है, उसके बेटे को टिकट नहीं मिला ये पार्टी का फैसला है जिसका मुझे भी दुख है मगर दूसरी पार्टी में जाकर चुनाव लडना मेरे लिये धक्का है, यदि सत्यव्रत मुझसे नाराज हैं तो उनकी नाराजगी जायज है। ये सारी बातें करते करके उनकी आंखों की कोरें भीगने लगीं, चश्मे के पार महीन आंसू दिखने लगे। एक दो फोटो जैसे ही क्लिक हुये कि दिग्गी राजा ने अपने को संभाला और कहा छोडिये नाराज लोगों को मनाने की जिम्मेदारी पार्टी ने मुझको दी है और मैं अपने विनोद को भी मनाउंगा, ये कहकर वो फिर ठठाकर हंस दिये ..

Share:


Related Articles


Leave a Comment