कांग्रेसी नेताओं के द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ किया गया दुर्व्यहार अशोभनीय-भाजपा ने इस कृत्य की घोर निंदा की

खबरनेशन/ Khabarnation 
    इंदौर 10 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि आज एक कांग्रेस नेता के घर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडियाकर्मियों के साथ कांग्रेस नेताओं के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अशोभनीय कृत्य है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। 
    आपने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के द्वारा आज कांग्रेस नेता के घर पर कवरेज करने गये मीडिया के साथियों के साथ घोर अपमानजनक व्यवहार करते हुए उन्हें कवरेज नहीं करने दिया, साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। कांग्रेस नेताओं का मीडियाकर्मियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करना शोभा नहीं देता है। यह कांग्रेस नेताओं की बोखलाहट है। उन्हें लगने लगा है कि वो हार रहे है और प्रदेश में उनकी सरकार भी नहीं बन रही है, यह बोखलाहट यही दर्शाती है। वैसे भी कांग्रेस की कथनी और करनी यही रही है, उन्हें जो संस्कार विरासत में मिले है। उसे बताने में कांग्रेस नेता देर नहीं करते है। 
    भारतीय जनता पार्टी मीडियाकर्मियों के साथ हुए ऐसे दुर्व्यवहार की भूरी-भूरी भर्त्सना करती है एवं कांग्रेस नेताओं को सदबुद्धि मिले ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करती है।

    

Share:


Related Articles


Leave a Comment