अन्नू पटेल ने शाहनवाज़ हुसैन का अभिनन्दन किया
खबरनेशन / Khabarnation
इंदौर।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने देवास,इंदौर में आमसभाओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की।भाजपा की नगर कार्यकारिणी के सदस्य अन्नू पटेल की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बीच चर्चा भी हुई।अन्नू पटेल ने शाहनवाज़ हुसैन को गुलदस्ता देकर उनका ख़ैरमकदम (अभिनन्दन)भी किया। अन्नू पटेल ने कहा कि जो लोग भाजपा को मुसलमान विरोधी बताते हैं, उसी पार्टी के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मुसलमान शाहनवाज हुसैन को 32 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनाया था। उस समय यह देश के मुसलमानों के लिए गर्व की बात रही।देवास-इंदौर के भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस मुसलमान को केवल वोट के लिए गुमराह करती है, जबकि असल में देश के मुसलमान 60 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस की वजह से गरीब एवं पिछड़े है।उन्होंने पालदा पर विधानसभा 3 के प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में भी सभा ली।