मध्यप्रदेश में विकास की पर्याय बनी भाजपा: राकेश सिंह

खबरनेशन / Khabarnation

संस्कारधानी को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने देंगे : शिवराज सिंह चौहान 

मध्यप्रदेश में विकास की पर्याय बनी भाजपा: राकेश सिंह

जबलपुर। जबलपुर को हमारे प्रदेश की संस्कारधानी कहा जाता है। यहां के संस्कार हमें प्रेरणा देते हैं। संस्कारधानी को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने देंगे। यहां पर विकास ही विकास होगा। यदि भोपाल-इंदौर के विकास में एक रूपए खर्च होगा तो जबलपुर के विकास में सवा रूपए खर्च किया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे बुधवार को देर रात जबलपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शहीद स्मारक में पार्टी प्रत्याशी शरद जैन के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने जबलपुर केंट के रांझी में प्रत्याशी अशोक रोहाणी, जबलपुर के पनागर विधानसभा के बिलपुरा में प्रत्याशी सुशील कुमार तिवारी, बरगी विधानसभा के चरगवां में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और नरसिंहपुर जिले की विधानसभा गोटेगांव में कैलाश जाटव के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा से सिर्फ विकास पर ही फोकस किया है और विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता में सर्वोच्च रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में 54 वर्षों तक शासन किया। उनके शासनकाल में मध्यप्रदेश की क्या स्थिति यह किसी से छिपी नहीं है। गढ्डों में सड़कें थीं, अंधेरे में लोगों को रहना पड़ता था, किसानों की स्थिति दयनीय थी, उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, युवाओं के लिए रोजगार नहीं थे।

पूरी की पूरी पार्टी ही कन्फयूज्ड है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी ही कन्फयूज्ड है। कांग्रेस में अब तक उनके नेता कौन है यह ही नहीं पता है। वहां पर सबकी अपनी-अपनी कांग्रेस है। वहां पर मुख्यमंत्रियों की भरमार है। यदि कांग्रेस के नेताओं को कह दो मुख्यमंत्री तो 25 नेता खड़े हो जाते हैं।

विकास की पर्याय बनी भाजपा:  राकेश सिंह

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा है कि प्रदेश में विकास का पर्याय बनी है भारतीय जनता पार्टी। भाजपा ने जो विकास के कार्य किए हैं वे विकास अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने दिनभर जबलपुर जिले की विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क किया। वे पूरे समय पैदल चलकर लोगों से मिलते रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment