राज बब्बर का अंदाज़े बयां

खबरनेशन / Khabarnation

राज बब्बर ने कहा ख़्वातीनों हज़रात को बड़े अदब के साथ सलाम करता हूँ

 

इंदौर ।राऊ विधानसभा में बांक पंचायत स्थित राजकुमार नगर में जिला कांग्रेस का.अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने कांग्रेस के जीतू पटवारी के समर्थन में राज्यसभा सदस्य सुपरस्टार राज बब्बर की आमसभा रखी।हाजी सोहराब पटेल ने राज बब्बर का स्वागत किया तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।राज बब्बर ने राजकुमार नगर में अपनी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा मैं ख़्वातीनों हज़रात को बड़े अदब के साथ सलाम करता हूँ, नमस्कार,नमन करता हूँ।राज बब्बर ने अपने असरदार लहजे में रूबरू होते हुए कहा मैं अपनी पार्टी के ऐसे बहादुर साथी,नौजवान राऊ विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक जीतू पटवारी को जिताने की अपील करने आया हूँ जिसको राहुल गांधी दिल से चाहते हैं, जो मुख्यमंत्री से सीधी टक्कर लेता है।ऐसे छोटे भाई जीतू पटवारी को जिताने की गुजारिश करने आया हूँ।मुझे उम्मीद है आपसे कोई कोताही नहीं होगी,क्योंकि जीतू पटवारी और कांग्रेस आपके दिल मे है।उन्होंने कहा उन्होंने कहा जनता ने कांग्रेस को बदलाव का मन बना लिया है।मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।इसलिए हिम्मत के साथ,जी जान से लग जाओ और कांग्रेस को जिताओ। भाजपा के झूठ को लोगों ने पहचान लिया है और प्रदेश की जनता इस चुनाव में कांग्रेस को जिताएगी।

राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रत्याशी जीतू पटवारी को वोट देकर जिताने की अपील की।जिला कांग्रेस का. अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने भी संबोधित किया।बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment