शिवराजसिंह की लूट और झूठ की कलाकारी को जनता पहचान चुकी है: कमलनाथ

खबरनेशन / Khabarnation 

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा जिले के नवगांव, तामिया, सिवनी जिले की केवलारी और होशंगाबाद के पिपरिया सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। कमलनाथ के भाषणों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:- 

ऽ तामिया में कहा कि हमने बदलता हुआ तामिया देखा है, आगे का रास्ता अभी बहुत लंबा है। बहुत सारी चुनौती हमारे सामने है। ऽ जिन्हांेने प्रदेश को गुमराह किया है, झूठ की कलाकारी की है वे सब जनता को पहचान में आ गये हैं। मुझे आप पर विश्वास है। याद रखना जो बटन आप 28 नवंबर को दबाओगे वह पूरे मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करेगा। उस दिन आप भटकते हुए नौजवानों के भविष्य का फैसला करेंगे। मोदी जी ने मध्यप्रदेश को अंधेरे की ओर घसीटा  है। ऽ मैं जब संसद में जाता हूं तब मैं आपका वोट लेकर जाता हूं। संसद के अंदर आपका प्यार और आशीर्वाद लेकर जाता हूं। पूरे मध्यप्रदेश की आंख आप लोगांे की ओर लगी हुई है कि छिंदवाड़ा में क्या होता है? छिंदवाड़ा जिले में किसी का अतिक्रमण नहीं हो सकता। जिले में कोई गुमराह नहीं कर सकता। छिंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश  में कांग्रेस का झंडा लहरायेगा। ऽ मेरे ऊपर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। जब मैंने छिंदवाड़ा के लोगों से पूछा कि क्या मुझे छिंदवाड़ा आना चाहिए? तो लोगों ने कहा आप यहां मत आना, यहां का बोझ हम सम्हाल लंेगे। ऽ अभी मैं बुधनी विधानसभा गया था। शिवराज के निर्वाचन क्षेत्र में गया था। यह देखने के लिए कि वे 15 साल से मुख्यमंत्री हैं तो उन्होंने वहां का क्या विकास किया। लोगों ने कहा कि अच्छे दिन तो आये नहीं हमारे बुरे दिन ही लौटा दो, नहीं चाहिए हमें अच्छे दिन। ऽ मोदी जी छिंदवाड़ा आये थे। मुझे लगा कि वे यहां कुछ देखकर जायेंगे। हमारे बडे़-बड़े प्रशिक्षण केंद्र देखेंगे, हमारे हाईवे, हमारी सड़कें देखेंगे, लेकिन अपने भाषण मंे उन्होंने न तो किसानों की बात की और न ही नौजवानों की बात की। बातें की तो सिर्फ कमलनाथ की। पता नहीं कमलनाथ के नाम से उनके पेट में क्यों दर्द होता है? ऽ आपको याद होगा मोदी जी कितने बड़ी-बड़ी बातें करते थे, जब प्रधानमंत्री नहीं बने थे। दो करोड़ युवाओं को रोजगार दे दूंगा। मैंने उद्योगपतियों से कहा कि छिंदवाड़ा में उद्योग लगाईये, वे कहते थे कि छिंदवाड़ा में नहीं हम तो नागपुर में लगा लेंगे, क्योंकि मध्यप्रदेश सबसे भ्रष्ट प्रदेश है। ऽ मध्यप्रदेश किसानों की आत्महत्या में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, महिला अत्याचार और बलात्कार में नंबर वन है।  ऽ पहले भी कांगे्रस ने कर्जा माफ किया था और अभी भी हमने स्पष्ट कहा है कि किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। यहां सड़कंे, बिजली, पीने का पानी नहीं था। बुजुर्गों ने तो अपना समय काट लिया, लेकिन इन नौजवानांे का क्या होगा। नौजवानों में एक तड़प है कुछ करने की।ऽ पिपरिया की सभा में कलमनाथ ने कहा कि आप लोगांे ने यदि पहले पिपरिया में मुझे सेवा करने का मौका दिया तो जो मांगे आप लोगांे ने आपने रखी हैं, उन्हें रखने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं कितनी बार पिपरिया आया। मैं पिपरिया को छिंदवाड़ा का हिस्सा मानने के लिए तैयार हूं। ऽ आप साथ दे दीजिए, आपको यह बात माननी ही पडे़गी। आप अपनी बातें बता सकते हैं। लेकिन आपको मुझे भी तो शक्ति और बल देना पड़ेगा। इस बार मेरी उम्मीद है कि आप पिपरिया का एक नया इतिहास बनायेंगे। ऽ 28 तारीख को चुनाव हैं। आप सब जानते हैं कि उसके क्या मायने हैं, क्या मतलब हैं? इस दिन आप जो बटन दबायेंगे, वह हमारे नौजवानों के भविष्य का फैसला होगा। क्योंकि यह इतिहास बदलने का फैसला होगा। भटकते नौजवान और परेशान होते, छोटे व्यापारियों की तस्वीर आपके सामने हैं। तो आप सचचाई का साथ दीजिए। ऽ हमारे मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। व्यापार तभी चलता है, जब किसानों के हाथ मंे क्रय शक्ति हो। यह क्रय शक्ति भोपाल से नहीं आती, पिपरिया, छिंदवाड़ा से नहीं आती, यहां के खेतों से आती है। ऽ शिवराजसिंह ने कैसा झोंका हैं किसानों को। खाद की बात हो, बीज की बात हो, भावांवर की बात हो हमारे किसानों का कितना अपमान हुआ है, उन्हें जेल में डलवाया। पेट में लात मारते हैं और छाती पर गोली देते हैं। मोदी जी ने कहा था कि किसानों को लागत का 50 प्रतिशत देंगे। अब वे किसानों की बात नहीं करते। ऽ शिवराजसिंह भी कम कलाकार नहीं हैं। 21 हजार घोषणाएं कर डालीं। किस प्रकार इन्होंने सबको गुमराह किया है। लूट और झूठ की सरकार है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment