श्रीपद नाईक एवं कैलाश विजयवर्गीय देंगे व्याख्यान
धारा 370 व 35 ए पर कल 23 सितंबर को
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष एवं व्याख्यान कार्यक्रम के प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि प्रदेश संगठन के द्वारा केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरों पर अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए, पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी देशवासियों का सपना था कि कश्मीर भी अन्य राज्यों की तरह बने यहां से धारा 370 हटे।
आपने बताया कि इंदौर में उक्त कार्यक्रम 23 सितंबर को शाम 6:00 बजे, माई मंगेशकर सभागार,सपना संगिता टाकीज रोड़ पर आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का प्रभारी नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा को बनाया गया है।
*केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय अतिथिद्वय* अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए पर विस्तृत व्याख्यान देंगे।
उक्त कार्यक्रम में आने के लिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रबुद्धजनों को घर जाकर आमंत्रित भी किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहेगे।