भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्व. राजमाताजी की पुण्यतिथि मनाकर पुष्पांजलि अर्पित की

एक जगह Jan 25, 2020

 

खबर नेशन /Khabar Nation

इंदौर  /भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री श्रीमती ज्योति पंडित एवं श्रीमती श्रद्धा दुबे ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता राजमाता विजियाराजे सिंधियाजी की 19वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय के पास जावरा कम्पाउण्ड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्रीमती पदमा भोजे ने कहा कि आदरणीय राजमाताजी का रिश्ता एक राज परिवार से होते हुए भी वे अपनी ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण भारतीय जनता पार्टी में सर्वप्रिय बन गई और शीघ्र ही वे पार्टी के शक्ति स्तंभ के रूप में सामने आई। राजनीति में उन्होंने कई पायदान चढ़े पांच बार लोकसभा सांसद रही, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परामर्श दात्री समिति की सदस्य रही। इसी के साथ राजनीति में कई पदों पर कार्य किया। आज उनकी पूण्यतिथि पर हम अपने श्रद्धासुमन उनके चरणों में अर्पित करते है।  

  इस अवसर पर पदमा भोजे, ज्योति तोमर, विनीता धर्म, सरिता मंगवानी, अनिता राजपूत, शोभा गर्ग आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राजमाताजी विजयराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment