कांग्रेस के सोशल मीडिया के संघर्षशील सेकड़ों कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान|

एक जगह Jan 25, 2020

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कार्यकर्ताओं को किया “राजीव गाँधी स्मृति सम्मान” से सम्मानित।  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं  के लिए भेजा बधाई सन्देश|

खबर नेशन /Khabar Nation

कार्यक्रम संयोजक, मध्य प्रदेश काँग्रेस के प्रवक्ता एवं कांग्रेस आई.टी सेल के पूर्व अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी एवं सह संयोजक श्री अजय सिंह चौहान ने बताया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में समूचे प्रदेश के कोने कोने के निष्ठावान और सोशल मीडिया में सक्रीय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की| उन्होंने बताया की कार्यक्रम में AICC दिल्ली से विशेष रूप से पधारे राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में  कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही काँग्रेस की सरकार बनी है उन्होंने अपने भाषण से पहले संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया उन्होंने कहा कि संविधान है तो हम है |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा देश मे फासीवादी और विभाजनकारी ताकतों  से डटकर मुकाबला करना पड़ेगा उन्होंने कहा डरो मत लड़ो  गांधी जी की विचारधारा के अनुसार अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश की जनता की लड़ाई सबको मिलकर लड़ना चाहिए श्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा में बधाई देता हूँ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी को उन्होंने स्पष्ठ शब्दों में कहा है कि मध्य प्रदेश में CAA और NRC नहीं लागू होगा अंत मे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से "हिन्दू मुस्लिम भाई भाई" , हम सब एक है ,भारत माता की जय के नारे लगवाए| श्री सिंह व राजीव त्यागी ने प्रदेश से आये विभिन्न कार्यकर्ताओं को राजीव गाँधी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सह-संयोजक प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह परिहार ने किया।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए बधाई सन्देश प्रेषित किया, उन्होंने अपने सन्देश में कहा की “मध्यप्रदेश में विभाजनकारी और फासीवादी ताकतों के खिलाफ जितना जमीनी कार्यकर्ताओं ने लड़ाई लड़ी उतना ही योगदान सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं का रहा, आप सभी को शुभकामनाएँ एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ धर्मेन्द्र बाजपेयी को बधाई”

इस अवसर पर पूर्व महापौर विभा पटेल,प्रदेश महासचिव साजिद अली व श्रीमती परीख परवार ,पूर्व आई.टी सेल अध्यक्ष विभा बिंदु,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, जितेंद्र मिश्रा,अमीनूल खान सूरी, अब्बास हफीज़, भोपाल जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा घाडगे,राहुल सिंह राठौड़,मंचासीन थे कार्यक्रम के सफल संयोजन में टीम राजीव के सिपाही के कार्यकर्ताओं में विपिन गंगवाल,लखन बरेठा, प्रशांत शर्मा,विवेक सोनी,महेश पटेल,अभिजीत ठाकुर,विकास पटेरिया, रोहित शर्मा,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार श्री मतीन खान ने माना |

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment