ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना का प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका

ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना के कार्यकर्ताओं ने जीवाजी यूनिवर्सिटी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला के निर्देश और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

 पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने आतंकवाद को भारत की सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग

मीडिया से बातचीत में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाली ताकतों के खिलाफ और अधिक सख्त कदम उठाने की मांग की। पुतला दहन के बाद विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment