साथ चलने से इंकार पर पत्नी की मायके में हत्या

 


ससुराल ना जाने पर गले से लेकर सीने तक चाकू से 20 बार कर पति मौके से फरार, बाद में पकड़ाया, खून से लथपथ पत्नी ने अस्पताल जाने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ा
गंजबासौदा /ओमप्रकाश/आयुष चौरसिया / खबर नेशन/Khabar Nation

गंज बासौदा। किसी ने कभी सोचा भी न था कि जिसने शादी के वक्त पूरी जिंदगी साथ निभाने का वादा किया था, वहीं सिर्फ 3 माह के बाद उसकी हत्या कर देगा।

उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। सिरोंज चौराहे पर रहने वाली पत्नी से जब साथ चलने से इनकार किया तो गुस्साए पति ने चाकुओं से शरीर को गोद डाला। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार को दोपहर 1 बजे उस समय हुई जब मां, बेटी, दामाद को घर छोड़कर पड़ोस में गई थी। पिता काम काज के लिए गया हुआ था। घर पर सिर्फ बेटी और दामाद थे। 75 वर्षीय दादा मकान के बाहर बैठे थे। तभी अंदर से नातिन की चीखें सुनाई दी वह अंदर जाने लगे। तभी उसका पति शाहरुख धक्का देता हुआ बाहर भाग गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। देखा तो सनाबी कमरे में खून से लथपथ जमीन पर थी। उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। सनावी के गले से लेकर सीने पर करीब 20 चाकू के वार के निशान मिले। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन माह पहले रामपुर गांव के शाहरुख से सनावद की हुई थी शादी

19 वर्षीय सनावी की तीन महीने पहले सिरोंज तहसील के राजपुर गांव के चौकीदार के पुत्र 20 वर्षीय शाहरुख से हुई थी। एक सप्ताह पहले पति से मनमुटाव के कारण वह मायके आ गई थी। चार दिन पहले उसका पति भी उसे लेने आया गया था। लेकिन वह उसके साथ ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। उन दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ था। उस समय कमरे में दोनों अकेले थे। गुस्सा उसके पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके गले से लेकर सीने पर करीब बीस बार किए। चीखने की आवाजें जब उसके दादा और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुनी। वह भी उसी तरफ भागे। सना के कपड़े व जमीन खून से लथपथ थी।

दोनों के बीच कोई गंभीर विवाद नहीं रिश्तेदार

रिश्तेदार साजिद खान ने बताया पति पत्नी के बीच कोई गंभीर विवाद नहीं था। छोटा मोटा मन मुटाव पति पत्नी के बीच चलता रहता है। परिजनों को भी उम्मीद नहीं थी। दामाद ऐसी हरकत कर सकता है। वरना वह दोनों को अकेला नहीं छोड़ते। आरोपी पिता की खेती की पंद्रह बीघा जमीन ही देखता है। कभी कभार छोटे मोटी मजदूरी भी कर लेता था। देहात थाना प्रभारी बीडी वीरा ने बताया आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के शरीर पर चाकू मारने के 20 किसानों की पुष्टि हुई है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment