तीस लाख का डोडा चूरा बरामद

 

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्कर के विरूद्ध बडी कार्यवाही  
       
तस्करों के विरूद्ध एक दिन मे दूसरी बडी कार्यवाही
नरेन्द्र गेहलोत / खबर नेशन / Khabar Nation
मंदसौर।मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों पर लगाम लगाने एवं तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के उद्देष्य से  सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक जिला-मंदसौर द्वारा कठोर कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को लगातार विशेश दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये है।  सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन पर एवं  विनोद कुमार सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) अनुभाग एवं  सौरभ कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतामऊ के मार्गदर्शन मे एवं निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी सीतामऊ के कुशल नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये आयषर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 3568 से 15 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 30 लाख 40 हजार रूपये का मौके से 01 आरोपी से बरामद करने में मंदसौर पुलिस ने बडी सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.09.2020 को मुख्बीर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 35़68 आयषर लोडिंग वाहन के अंदर राखोडी के खाद के कट्टों के नीचे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाहीे हेतु सीतामऊ दम्माखेड़ी रोड़ ग्राम दम्माखेड़ी से पहले पुलिया के पास से संदिग्ध वाहन को रोका व्यक्ति का नाम व पता पूछते उसने अपना नाम जगदीश पिता शंकरलाल जाट उम्र 24 साल निवासी ग्राम पांचु जिला बीकानेर राजस्थान का रहने वाला बताया जिसके कब्जे मे लिये आयशर वाहन की तलाशी लेते कुल 150 राखोड़ी खाद के कट्टे तथा उन कट्टो के नीचे कुल 80 कट्टो में 1520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 30 लाख 40 हजार रुपये का मौके से विधिवत जप्त किया गया। मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांकः-498/20, धाराः-8/15,29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा महेन्द्र सिंह निवासी बहेपुर द्वारा भरवाना बताया है। आरोपी से डोडाचुरा तस्करो की श्रंखला के संबंध मे सघन पूछताछ की जा रही है। 
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी सीतामऊ, सउनि सुभाष गिरी, आर. 310 विक्रमसिंह, आर. 464 रणजीत सिंह, आर. 927 अखिलेश. आर.188 चन्द्रपाल सिंह, आर.834 अरुण शर्मा, आर.310 विक्रम सिंह, आर.702 विजय सिंह व आर.422 सिराज खान का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment