अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करने वाले 02 तस्करों को किया पुलिस ने गिरफ्तार


तस्कर के कब्जे से 04 किलो अवैध अफीम, कीमती 6 लाख रूपये की पुलिस ने की बरामद

घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का वाहन हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसायकल कीमती 25,000 रूपये को भी किया गया जप्त
 नरेन्द्र गेहलोत / खबर नेशन / Khabar Nation
मंदसौर। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों पर लगाम लगाने एवं तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के उद्देष्य से सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक जिला-मंदसौर द्वारा कठोर कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को लगातार विशेश दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये है। सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन पर एवं  मनकामना प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  अभिशेक तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के मार्गदर्शन मे एवं निरीक्षक अवनीष श्रीवास्तव, थाना प्रभारी नारायणगढ के कुशल नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये बादरी फन्टा बूढा रोड पर एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसायकल मोटर सायकल पर 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 6,00,000 रुपये की तस्करी हेतु ले जाते आरोपी योगेश पिता जगदीश मीणा उम्र 25 साल निवासी लसुडिया ईला थाना दलौदा एवं कपिलदास पिता सीताराम जी बैरागी उम्र 30 साल निवासी गुराडिया शाह थाना दलौदा के कब्जे से जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांकः- 283/20, धाराः-8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । आरोपियायो से अवैध अफीम के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।      
सराहनीय कार्यः- 
इस कार्यवाही मे उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक अवनीष श्रीवास्तव, थाना प्रभारी नारायणगढ एवं उनकी टीम उनि संजीव सिंह परिहार, आर. 837 महिपालसिहं, आर. 147 श्रवणसिंह, आर. 219 पुष्पेन्द्र सिंह, आर. 347 रामनारायण नागदा, आर. 28 कौशल प्रतापसिहं, आर. 493 उदलसिहं, आर. 200 विनित घारु, आर 182 दीपक मीणा, आर. 658 देवेन्द्र, आर. 87 आशीष, आर. 294 प्रेमसिहं, आर 682 सूर्यप्रकाश एवं आर 338 नरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment