सोशलिस्ट पार्टी ने उठाई टी 20 मैच के टिकट घोटाला की जांच की मांग
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए भारत-साउथ अफ्रीका टी 20 मैच के टिकट की कालाबाज़ारी का मामला गर्माते जा रहा है। सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। रामबाबू अग्रवाल एवं रामस्वरूप मंत्री ने कहा है टिकट कालाबाज़ारी से क्रिकेट प्रेमियों को भारी निराशा हुई। सोशलिस्ट नेता रामबाबू अग्रवाल ने मांग की है कि भारत-साउथ अफ्रीका टी 20 मैच के टिकट की कालाबाज़ारी एवं पूरे मैच के आय-व्यय की जांच तीन हाईकोर्ट जजों की सुपर पावर कमेटी से करवाई जाए। उक्त घोटाला नगर निगम और पुलिस विभाग की पूरी जानकारी में है। श्री अग्रवाल ने सवाल उठाया कि फिर दोषियों के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की जा रही, क्यों सरकार टिकट कालाबाज़ारी करने वालों को बेनकाब नहीं कर पा रही है। क्यों उनके मोबाइल, लेपटॉप व अन्य कागज़ात ज़ब्त क्यों नहीं कर रहे हैं। आमजनता के साथ धोखाधड़ी जिन लोगों द्वारा की गई है उसकी जांच होना बेहद ज़रूरी है। सोशलिस्ट पार्टी द्वारा टिकट घोटाला की जांच को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय पर दिया जाएगा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999