भोपाल की घटना पर मौन क्यों है कमलनाथ और दिग्विजय सिंह? - पंकज चतुर्वेदी

चतुर्वेदी ने कहा-धर्मान्तरण को समर्थन दे रही कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भोपाल की घटना पर मौन है

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी ने भोपाल में हिन्दू युवक के साथ धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले युवकों पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई किये जाने पर साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के दबाव की अमानवीय घटना सामने आने पर शिवराज सरकार ने तत्परता दिखाते हुए दोषियों पर रासुका लगाने के साथ उन पर कड़ी कार्रवाई की,उनके मकानो के अतिक्रमण नेस्तनाबूद किए गए। सरकार द्वारा की कार्रवाई की देश भर में सराहना हो रही है, वही दूसरी तरफ इस घटना पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस के मुहं में दही जम गया है। श्री चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि दमोह में गंगा जमना स्कूल पर हुई सरकार की कार्यवाही को गलत बताने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कांग्रेस भोपाल की घटना पर मौन क्यों है?
कांग्रेस नेताओं का मौन सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति
श्री पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि कांग्रेस इस घटना पर दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई का विरोध कर रही हैं, उनके मकानों पर की गई कार्रवाई का विरोध कर रही हैं और अपराधियों को नादान बता, इस कृत्य को नादानी बता रहे हैं। जबकि हम सबने देखा है कि किस प्रकार हिन्दू युवक के गले में जानवरों का पट्टा डालकर उसके साथ जानवरों जैसा दुर्व्यवहार किया गया और उस युवक पर धर्मांतरण और बीफ खाने के लिए दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही 4 घंटे के भीतर ही प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभावी कार्यवाही की। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजय सिंह का मौन रहना उनके तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है।
कांग्रेस इको सिस्टम और षड्यंत्र का हिस्सा बनी हुई है
प्रदेश प्रवक्ता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लव जिहाद, लेंड जिहाद और धर्मान्तरण जेसे षड्यंत्र को लेकर पूरा इकोसिस्टम डेवलप है। जिसके जिसके तार कुछ विदेशी षड्यंत्रकारियों से भी जुड़े हुए हैं। जो मां भारती के मान, सम्मान, स्वाभिमान और गौरव को पसंद नहीं करते, ऐसी देश विरोधी शक्तियाँ भारत को विश्व गुरु बनते देखना नही चाहती है। उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 2021 में कड़ा कानून बनाया। धर्मान्तरण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास लगातार जारी है लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस उस इको सिस्टम और षड्यंत्र का हिस्सा बनी हुई है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी विदेशों में जाकर यह बोलते है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। जिन राहुल गांधी को मुस्लिम लीग सेक्युलर धर्म निरपेक्ष पार्टी नजर आती है, उसी तरह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति के लिए धर्मांतरण के पक्ष में खड़े होते है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की इस घटना की निंदा करने के स्थान पर कांग्रेस की मौन सहमति धर्मांतरण करने वालों के साथ है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment