अफीम तस्कर ग्राम चौकीदार नारकोटिक्स विंग नीमच की गिरफ्त में
मोटर साइकिल मे लोहे की सीट वाली स्कीम से 07 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद
खबर नेशन / नरेंद्र गहलोत
नीमच। मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विंग प्रमुख "श्री डॉ.एस.डब्लु नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा "श्री जी.जी.पाण्डे" पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक एम.एस. मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं श्रीमती राजेश्वरी मोहनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के नेतृत्व मे नारकोटिक्स शाखा की नीमच ईकाई द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त करते हुये आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 25.08.20 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच उनि मो. रऊफ खान एवं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये ग्राम जावी सगसबावजी मन्दिर के सामने थाना नीमच सिटी जिला नीमच पर मो.सा. सुजुकी रजिस्ट्रेशन नम्बर जी.जे. 23/3954 से कुल 07 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी कारू सिंह पिता मानसिंह उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम जावी थाना नीमच सिटी जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपीयो से जप्त अवैध मादक पदार्थ अफीम की स्थानीय कीमत 14 लाख 20 हजार रुपये आंकी गयी है।
उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के निरी. बी. एल. सोलंकी,उनि. मो. रऊफ खान ,सउनि. हेमेन्द्र जोशी, प्र.आर. कृष्ण कुमार सिंह परिहार,जावेद खान,आर. राहुल जैन, निरंजन सिंह चन्द्रावत, विजेन्द्र सिंह, जुल्फीकार खान,विकास आर्य,नंदकिशोर वर्मा, दीपक पटेल का योगदान महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।