राज्य सरकार के आदेश को दरकिनार कर रहे अधिकारी
खबर नेशन / Khabar Nation
आशीष नेमा नरसिंहपुर
प्रभारी बीआरसी की नजरों के सामने शिक्षक निजी वाहनों से स्कूल ले जा रहे पाठ्य पुस्तकें
नरसिंहपुर जिले में पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य विगत 1 माह से लगातार चल रहा है और इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा पुस्तकों का वितरण निश्चित समय के साथ सुरक्षित हो सके इसके लिए स्कूल पहुंच तक परिवहन की व्यवस्था भी की गई है परंतु जिले का शिक्षा विभाग इस कार्य को भी अपनी मनमानी से अंजाम दे रहा है जिले के करेली ब्लॉक में देखने को मिला है कि शिक्षक खुद ही निजी वाहनों से अपने-अपने स्कूल पुस्तकालय जा रहे हैं और आला अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं जब राज्य सरकार द्वारा स्कूल तक पुस्तकें पहुंचाने का प्रबंध किया गया है तो ब्लॉक के अधिकारी क्यों शिक्षकों के निजी वाहनों से लगातार परिवहन करा रहे हैं करेली ब्लॉक में तो देखने में आया है कि शिक्षक खुद ही पुस्तकों की लोडिंग अनलोडिंग भी कर रहे हैं जिस स्थान पर पुस्तकों का भंडारण है उस जगह पर कई बार प्रभारी बीआरसी भी मौजूद रहे हैं और उनकी आंखों के सामने ही शिक्षक अपने वाहन से पुस्तक ले जा रहे हैं सरकार जिस वाहन से स्कूल में वितरण के लिए पुस्तक भेज रहा है उनसे भी शिक्षकों ने ही पुस्तकें उठाकर गोदाम में रखी हैं और यह खेल विगत 1 माह से लगातार चल रहा है करेली ब्लाक के प्रभारी बीआरसी ने तो जन शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों को भी हम्माल बना कर रख दिया है इस तरह की कार्यप्रणाली से जन शिक्षक सहित सभी परेशानियों का सामना कर रहे हैं पर बेचारे शिक्षकों का सुनने वाला कोई नहीं है और अधिकारी मनमानी करने पर लगातार उतारू है जब इस संबंध में प्रभारी बीआरसी से कार्यालय में मुलाकात करनी चाहिए वह लगातार अपने कार्यालय से नदारद ही मिले मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका जिम्मेदार पद पर बैठे ऐसे अधिकारी का यह रवैया लगातार शिक्षकों को परेशानी में डाल रहा है जबकि प्रभारी बीआरसी खुद पाठ्य पुस्तक प्रभारी हैं जब इस मामले की कवरेज करने टीम पहुंची तो मौके पर मिली गड़बड़ी को अपने कैमरे में कैद किया तो प्रभारी बीआरसी के कुछ चहेते लोगों को यह बात नागवार गुजरी और वह कई बार भड़क गए जब उनसे कहा गया कि आपकी आंखों के सामने ही शिक्षक अपने वाहनों से पुस्तकें ले जा रहे हैं जबकि आपको इनके स्कूल तक पुस्तकें पहुंचानी थी इस पर चुप्पी साधते हुए मौके से निकल लिए वहीं जिला कार्यालय में बैठे डीपीसी विषय ने भी जब इस संबंध में बात की तो पहले तो टालमटोली करते नजर आए बाद में बात बिगड़ते देख उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही शिक्षा विभाग के अधिकारी का यह रटा रटाया कथन मामले पर पर्दा डालता नजर आ रहा है जब इसी मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने चिर परिचित अंदाज में हमेशा की तरह मोबाइल रिसीव करने की हिमाकत नहीं की जिला शिक्षा अधिकारी जब से यह प्रभार में आई है तब से अब तक उन्होंने मोबाइल रिसीव करने जैसी कोई गलतियां अब तक नहीं की है इससे इनकी कार्यशैली को स्पष्ट तौर से समझा जा सकता है जब शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ही ऐसे होंगे तो इनकी टीम कैसी होगी यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है और यह अधिकारी राज्य सरकार के आदेश को ही दरकिनार कर अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं|
पुस्तक वितरण का कार्य परिवहन व्यवस्था से कराया जा रहा है आप हमारे संज्ञान में लाए हैं तो मैं इसकी जांच कराए लेता हूं|
एसके कोष्टि डीपीसी शिक्षा विभाग नरसिंहपुर
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999