मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले के थाने में आधी रात थिरके " बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारु "
सत्यता छुपा रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
गौरव चतुर्वेदी / खबर नेशन / Khabar Nation
विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक तीर्थ पीतांबरा पीठ स्थित दतिया जिले के भाड़ेर थाने में आधी रात जन्मदिन की पार्टी मनाई गई। तेज आवाज में डी जे बजाकर " बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारु" पर जमकर पुलिसकर्मी थिरके। बर्थ डे पार्टी का वीडियो वायरल होते ही दतिया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव की मुद्रा में आ गए। देखें वीडियो
आसपास के रहवासी सूत्रों के अनुसार इस दौरान जमकर शराब पी गई। हांलांकि बर्थ डे पार्टी के वायरल वीडियो में शराबखोरी स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दे रही है। जिसे एक स्थानीय रहवासी ने थाने की चहारदीवारी के बाहर से शूट किया है। देखें वीडियो
https://youtu.be/rIH3EPEJeek
वीडियो में भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्म कर्मा के गीत बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारु के स्वर सुनाई दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि गाना डी जे पर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। उक्त डी जे पुलिस ने कुछ दिन पहले जप्त किया था। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना बाहर निकाला गया था।
गौरतलब है कि दतिया मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का गृह निर्वाचन क्षेत्र है। यह घटना पुलिसिया कार्यप्रणाली की पोल खोलने वाली है। जन्मदिन 19 जुलाई को मनाया जा रहा था और दूसरे दिन सुबह नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना होने वाली थी।
जब इस संबंध में भांडेर एस डी ओ पी कर्णिक श्रीवास्तव से दूरभाष पर चर्चा की तो उन्होंने वीडियो के वायरल को संज्ञान में होने की जानकारी देते हुए कहा कि किसी आरक्षक का जन्मदिन मनाया गया था लेकिन उस दौरान कोई अश्लील गाने नहीं बज रहे थे। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि उस दौरान शराबखोरी हुई। जब उन्हें यह बताते हए पूछा गया कि पुलिस ने बिना अनुमति जप्त डी जे बजाया तो उन्होंने कहा कि मोबाइल पर गाना बज रहा था।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999