महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म, अनाचार की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस 14 से 18 तक जिला मुख्यालयों पर करेगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म, अत्याचार और अनाचार की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस जिला स्तर पर 14 से 18 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलों में जिला स्तर पर कलेक्टर को सौंपे जायेंगे, जिसमें मप्र में महिलाओं के साथ घटित हो रही घटनाओं पर रोक लगाये जाने की मांग की जायेगी।

श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में मप्र में बाढ जैसी स्थिति बन गई है, रोज इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही है, जिससे महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रदेश के गृह मंत्री और प्रशासन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामलों में मूकदर्शन बन बैठा है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था से अपराधी जरा भी भ्रमित नहीं है और अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहा है। 

श्रीमती पटेल ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो राजधानी में महिला कांग्रेस शीघ्र ही प्रदेशस्तरीय जंगी प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी। महिला कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी। 

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment