मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले के बालक तन्मय के निधन पर किया दुख व्यक्त

खबर नेशन / Khabar Nation

परिवार को आर्थिक सहायता मंजूर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैतूल जिले के मांडवी गाँव में बोरवेल में गिरे नन्हे तन्मय को प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है।राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह दुख साधारण दुख नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत बालक की आत्मा की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

 

 

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment