शराब अहातों के खिलाफ उमा भारती

 

 

नशा मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र 

 

खबर नेशन/ Khabar Nation

 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर याद दिलाया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नशा मुक्ति संकल्प में किए गए वादे पर शिवराज सिंह चौहान अमल करें । उमा ने पत्र में बाबा रामदेव, चिन्मय पंड्या जी, कमलेश दास जी के समक्ष शिवराज के संकल्प किए जाने को लेकर अवगत कराया है । शिवराज ने संकल्प लिया था कि नई शराब नीति में सभी का परामर्श लिया जाएगा।  कल उमा भारती ने दूरभाष पर शिवराज से बात भी की थी। जिसमें शिवराज ने इस संकल्प को के पालन का वादा किया था ।

उमा ने पत्र में खुले अहाते में शराब पीने की व्यवस्था तुरंत बंद करने।  शराब दुकानों के बाहर शराब पीने पर रोक लगाए जाने संबंधी । सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी 1 वर्ग किलोमीटर की करने। सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों से न्यूनतम आधा किलोमीटर की दूरी।  मजदूरों की वस्ती, अस्पताल ,अदालतों, बस स्टैंड से शराब दुकान की न्यूनतम दूरी आधा किलोमीटर दूर करने।  शराब दुकानों के बाहर होर्डिंग्स लगाने का सुझाव दिया है। उमा भारती ने पत्र में आम जनता से भी सेमिनार कर सुझाव लेने का आग्रह किया है।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment