मछली ठेकेदार के विवाद में मछुआरों को रोजगार से वंचित कर उनके साथ खिलवाड़ न करे मत्स्य महासंघ : भंवरिया

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: मछली क्रय के नाम पर इंदिरा सागर बांध का लंबे समय से मछली ठेका ले रही कम्पनी द्वारा अनुबंध का पैसा जमा न करने की स्थिति में मत्स्य महासंघ ने 13 फरवरी से बांध में मत्स्याखेट का काम बंद कर मछुआरों को जलाशय से बाहर कर अनिश्चितकाल तक बेरोजगार कर दिया गया है, जो मछुआरों के रोजगार के साथ बड़ा खिलवाड़ है।
मत्स्य महासंघ के इस निर्णय पर मप्र कांग्रेस फिशरमेन मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सदाशिव भंवरिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इंदिरा सागर बांध के विस्थापित प्रभावित हुए मछुआरों की समितियों को महासंघ एवं मछली क्रय ठेकेदार के आपसी लेनदेन के चक्कर में मत्स्य महासंघ ने यदि मछली आखेट करनें से रोका तो महासंघ को मछुआरों के तीखे विरोध का सामना करना होगा। वहीं यह भी संभव है कि बेरोजगारी न भुगत पाने की दशा में मछुआरे सामुहिक मत्स्याखेट करने के लिए बाध्य हो जाए।
श्री भंवरिया ने मत्स्य महासंघ सहित सरकार से मांग करते हुए आग्रह किया है कि ठेकेदार और महासंघ के बीच बने विवाद की स्थिति में मछुआरों के रोजगार से खिलवाड़ न किया जाये, विवाद न सुलझने तक मछुआ समितियों से रायल्टी राशि लेकर मत्स्याखेट कराया जाए और पकड़ी गई मछलियां मछुआरों को ही सौंपी जाए।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment