दतिया में नदी में डूबने से युवक की मौत

 

भाण्डेर क्षेत्र का मामला 
खबर नेशन /Khabar Nation

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में डूबने से युवक की मौत  हो गई ।मामला भाण्डेर अनुभाग  अंतर्गत आने वाले बगदा का है। जहां 28 वर्षीय युवक अजयपाल अहिरवार पुत्र क्षत्रीप्रसाद अहिरवार की मौत हो गई । सूचना पर बिछौन्दना पुलिस पहुंची मौके पर, बिछौन्दना पुलिस एसआई अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला संज्ञान में लिया। नदी में बहे युवक की 24 घंटे के अंदर लाश बरामद हो गई ,ग्रामीणों की माने तो युवक नदी के पास गया था। उसी समय हादसा हो गया और , युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि 19 अगस्त 2020 को दोपहर 2:00 बजे अजयपाल अहिरवार पुत्र क्षत्रीप्रसाद अहिरबार 28 वर्ष निवासी बगदा, बगदा और कुम्हररा के बीच निकली पहूज नदी के पास गया था । जहां पर अज्ञात कारणों के चलते नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिछौदना एसआई अरविंद सिंह भदोरिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतक व्यक्ति की जांच पड़ताल शुरू कर दी । 24 घंटे के अंदर पुलिस की कोशिश के बाद शव बरामद हो चुका है, ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Share:


Related Articles


Leave a Comment