ना अपराध होने देंगे ,ना अपराध पनपने देंगे- बड़ौनी थाना प्रभारी रवि शर्मा

 

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार, बड़ौनी पुलिस की कार्यवाही
खबर नेशन / Khabar Nation
 दतिया।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं धरपकड़ अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी  डीएस तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ौनी रविंद्र शर्मा के निर्देशन में थाना बडोनी पुलिस द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र मेंभ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ौनी तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी उपरांत उक्त संदेही व्यक्ति विक्की उर्फ रोहित पुत्र कैलाश सेन उम्र 26 साल निवासी दातरे की नरियाके कब्जे से एक अवैध हथियार 315 बोर का एक कट्टा  व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपी विक्की उर्फ रोहित   को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 (1-A)आर्म्स एक्ट तहत कार्रवाई की गई आरोपी के विरुद्ध थाना, सिविल लाइन थाना कोतवाली दतिया मैं पूर्व 03 अपराधिक  रिकॉर्ड 02मारपीट व एक आर्म्स एक्ट का दर्ज है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ोनी  रविंद्र शर्मा  ,सउनि राजेश कुमार, आरक्षक दिलीप प्रधान सहित बडौनी पुलिस बल की मुख्य भूमिका रही।

Share:


Related Articles


Leave a Comment