कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड रखते ही हो गई चोरी


कॉलोनाइजर के झूठे वादे से रहवासी नाराज 
खबर नेशन / Khabar Nation
होशंगाबाद। हरदा बाईपास रोड स्थित ग्लोबल पार्क कॉलोनी में गुरुवार को एक रेलवे कर्मचारी के घर चोरी हो गई। रेलवे कर्मचारी रमेश मसानिया  नरसिंहपुर में पदस्थ है और परिवार कहीं गया हुआ था। चोरों से बचने के लिए कॉलोनी में दो दिन पहले ही कुछ लोगों ने सुरक्षा गार्ड रखा था। हालांकि सुरक्षा गार्ड का पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कराया गया था। लोगों के अनुसार गार्ड रात भर सोता रहा और चोर घर का ताला तोड़कर सामान ले गए। देहात पुलिस ने कॉलोनी वासियों की सूचना पर सुने घर पर पहुंच कर जांच की। चोरी हुए समान का पता मकान मालिक के आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन घर का हाल देखकर लगता है कि चोरों ने लंबा हाथ पार किया है।

अधूरी सुविधाओं से लोग नाराज
इधर देखें तो चोरी होने से ज्यादा लोग ग्लोबल पार्क के रहवासी कॉलोनाइजर द्वारा दी गई अधूरी सुविधाओं से खासे नाराज थे। कॉलोनी वासियों ने बताया कि कॉलोनाइजर हरि शर्मा द्वारा जब प्लॉट बेचे गए थे तो चारों तरफ से कबर्ड बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड आदि व्यवस्थाएं देने की बात कही गई थी लेकिन जब कॉलोनी में 30 से ज्यादा रहने लगे तो कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में लगाए अपने एक दो कैमरे भी निकाल दिए। शुरुआत में बिजली सुविधा भी नहीं दी। लोगों ने खुद व्यक्तिगत मीटर और बिजली की व्यवस्था की। इसे लेकर भी कॉलोनाइजर से लंबा विवाद चला।वही साधारण टूटी हुई बाउंड्री वॉल तक का सुधार नहीं कराया गया। अधिकांश बाहरी तत्व इसी स्थान से कॉलोनी में घुसते हैं। दूसरी सुविधाओं की बात तो बहुत दूर है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि अराजक तत्व चोरी के इरादे से आते हैं लेकिन कॉलोनाइजर ने सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनी के नाम पर कोई भी सुविधा यहां नहीं दी है। खुद लोगों को ही सुरक्षा के लिए सुविधाएं जुटाना पढ़ रहा है। चोरों से सुरक्षा के लिहाज से दो दिन पहले  कॉलोनी के कुछ लोगों द्वारा एक सुरक्षा गार्ड रखा था लेकिन इसके बाद भी चोरी हो गई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment