दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
खबर नेशन / Khabar Nation / अमर नोरिया
नरसिंहपुर--भीम आर्मी जिला नरसिंहपुर एवं दलित रक्षा प्रहरी ने संयुक्त रुप से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि विगत दिवस दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति के सहायक रोजगार सहायकों को जिनमें मुकेश जाटव ग्राम पंचायत छपारा जनपद पंचायत चावरपठा एवं कमलेश अहिरवार ग्राम पंचायत राजा कछार जनपद पंचायत गोटेगांव के साथ मारपीट एवं जातिगत अपमान करने वाले दबंगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है करेली थाने एवं गोटेगांव थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी किस कारण से नहीं हो पा रही है अनुसूचित जाति वर्ग में रोष का वातावरण बना हुआ है शासकीय कर्मचारियों की ऐसी स्थिति बनी हुई है तो आम अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ क्या दुर्दशा
होती होगी
उनकी गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश के रूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में मांग की गई है कि 2 दिन के अंदर में दबंगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी जिला नरसिंहपुर एवं दलित रक्षा पहरी जिला नरसिंहपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी इस मौके पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष देवेंद्र मुरेलिया वरिष्ठ समाजसेवी ओ पी कौशिक नंदलाल अहिरबार डॉक्टर मेहरबान सिंह परमलाल जाटव शैलेंद्र भदोरिया भवानी प्रसाद जाटव सतीश जाटव एब दलित रक्षा पहरी से छगनलाल बौद्ध एवं गणेश जाटव पीड़ित मुकेश जाटव व अन्य भीम आर्मी के साथी मौजूद थे