पंचायत में कागजी कामों को कम करने और इंटरनेट की सरल व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जायेगा: कमलनाथ

कैरियर Sep 19, 2023

रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय सरपंच संघ महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का सम्बोधन

पंचायती राज व्यवस्था भगवान राम के समय से चली आ रही
है, जिसको ख़त्म करने का काम इस 18 साल की
भाजपा सरकार ने किया है: कमलनाथ

पंचायती राज व्यवस्था कांग्रेस ने ही लागू की थी, भाजपा सरकार में इसे
धीरे-धीरे खत्म करने का काम किया गया है: कमलनाथ

सरकार आने के बाद सरपंच, उप-सरपंच और पंचों के जो अधिकार
और जो सम्मान था वह फिर से मिलेगा:कमलनाथ

भोपाल,   सितम्बर,  2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

पंचायती राज व्यवस्था कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भगवान राम के समय से चली आ रही है। जिसको ख़त्म करने का काम इस 18 साल की भाजपा सरकार ने किया है। पंचायती राज व्यवस्था कांग्रेस के द्वारा ही लागू की गई थी जिसको इस सरकार के द्वारा धीरे-धीरे खत्म करने का काम किया गया है। हम उन सभी अधिकारों और सरपंचों के सम्मान को फिर से स्थापित करने का काम करेंगे। उक्त बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने राजधानी के रवीन्द्र भवन राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित सरपंच महासम्मेलन को संबोधित करते हुये कहीं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हम फिर से मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू करेंगे। बात चाहे मनरेगा की हो, सरपंचों के वेतन की हो, मनरेगा में जो पावर थी उसे दोबारा लागू करेंगे और सरपंचों के वेतन को दोबारा शुरू किया जाएगा।
श्री कमलनाथ ने कहा कि सरपंच, उप-सरपंच और पंचों के अधिकारों और सम्मान को हम फिर से वापस दिलाने का कार्य करेंगे। पंचायत में कागजी कामों को कम करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल चुका है। यहां पर्चा भरो, वहां कागज जमा करो, यह व्यवस्था नहीं चलेगी। अब इंटरनेट का जमाना है, इसीलिए हम कागजी कामों को कम करते हुए सरल काम करने का तरीका बनाएंगे। हमारी सरकार आने पर हम आपकी सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास ही नहीं, बल्कि उनको जमीन पर करके भी दिखाएंगे।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जो न्याय की व्यवस्था हमारी पंचयतों में थी उसको आज के समय के हिसाब से शुरू करेंगे और योजनाओं को गांव स्तर तक ले जाने का ठोस कार्यक्रम तैयार करेंगे। आज 18 वर्षों में प्रदेश का क्या हाल हो गया हैं, यह आप सभी से छुपा नहीं है। इसलिए आप सभी को सच्चाई का साथ देना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर के पंच, सरपंच उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment