बुरहानपुर के किसान खेती-बाड़ी में कर रहे हैं ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग

कैरियर Sep 07, 2023

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 7, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

बुरहानपुर जिले में किसान अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग कर रहे हैं। इस टेक्नालॉजी के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है।

बुरहानपुर के किसान कडु मेहरा उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग किया है। कडु मेहरा बताते हैं कि उनके पास ढाई एकड़ का खेत है। उन्होंने गन्ना फसल पर कीटनाशक दवाई का ड्रोन के माध्यम से सफलता से छिड़काव किया है। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक छिड़काव से श्रमिक, श्रम और समय की बचत होती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करें।

उप संचालक किसान-कल्याण एवं कृषि विकास श्री एम.एस. देवके ने बताया कि बुरहानपुर जिले में किसानों को ड्रोन से कीटनाशक दवाई छिड़काव करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि किसान आधुनिक तकनीक से रूबरू हो सकें। एक एकड़ फसल में ड्रोन से छिड़काव करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। यदि कोई किसान ड्रोन खरीदना चाहता है, तो उसे कस्टम हायरिंग योजना से मदद दी जायेगी। साथ ही ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने और लायसेंस दिलाने में सहायता दी जायेगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment