भाजपा ने पंच, सरपंचों के अधिकार छीने, कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से उन्हें उनके अधिकार दिलाएंगे

कैरियर Sep 13, 2023

भोपाल,   सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज राजधानी में पंच, सरपंचों द्वारा अपने अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उनका समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा ने पंचायती राज को खोखला कर दिया है। पंच, सरपंचों को जो अधिकार कांग्रेस सरकार ने दिए थे, उनके वे अधिकार भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए है। श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की विचारधारा के अनुरूप भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंच, सरपंचों को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए थे। कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने ग्राम पंचायतें सशक्त और समृद्ध बनाकर इस विचारधारा के अनुरूप प्रदेश के पंच, सरपंचों को अधिकार दिए थ् ताकि ग्राम स्तर पर समुचित विकास किये जा सके। लेकिन भाजपा की सरकार ने पंच सरपंचों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें लाचार बना दिया।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी की तरफ से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्री कमलनाथ जी का संदेश लेकर पंच सरपंच साथियों के पास पहुंचा और वहां कमलनाथ जी की ओर से बात रखी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेश गुरवानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। श्री वर्मा ने कहा कि आज गांव में चुने हुए जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र के लिए कुछ कर नहीं पाते, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में हम पंच सरपंचों को फिर से वह अधिकार देंगे। भाजपा राज में पंचायती राज को किस से खतरा है, कौन इस व्यवस्था को नहीं देना चाहता इस पर आपको निर्णय करना है। भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है, शिवराज 18 साल बाद जागे हैं लेकिन प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए।
श्री वर्मा ने लाडली बहना योजना पर पत्रकारों से किए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 18 साल से प्रदेश में शिवराज मुख्यमंत्री है, तब उनकों लाडली बहना की याद नहीं आई। शिवराज सिंह को आगामी चुनाव में हार दिख रही तो वोटो की खरीद फरोख्त के लिए लाडली बहन दिख रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भी सरकार को अच्छे से समझती है, उन्हें पता है कि यह 3 महीने का चुनावी लॉलीपॉप उनका वोट लेने के लिए है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है, कर्नाटक में हमने सरकार बनते ही महिलाओं को 2000 रू. प्रति माह की राशि का भुगतान करना प्रारंभ कर दिया है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 रू. महिने महिलाओं को प्राथमिकता से दिये जायेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment