मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्रिकेटर सुश्री सौम्या तिवारी के साथ किया पौध-रोपण
खबर नेशन / Khabar Nation
महिला विश्व कप क्रिकेट में भारत की जीत में रही महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंडी-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सुश्री सौम्या तिवारी तथा उनके कोच सुरेश चेनानी के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए। सुश्री सौम्या के पिता मनीष तिवारी, माता श्रीमती भारती तिवारी, उनकी बहन सुश्री साक्षी, अरेरा क्रिकेट अकादमी के सचिव हेमंत कपूर तथा परिवारजन सर्वश्री दिनेश तिवारी, अक्षय तिवारी, संदीप तिवारी तथा पृथ्वीराज त्रिवेदी पौध-रोपण में साथ थे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए आई.सी.सी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में भोपाल की सुश्री सौम्या तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ समाजसेवी अमित मीना ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। सर्वश्री राजेश मीना और नचिकेत मीना साथ थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999