मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बॉटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बाटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ समाचार-पत्र नव भारत टाइम्स, डिजिटल के पत्रकार डॉ. दीपक राय ने अपनी बेटी शिक्षा राय के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। परिवार के सदस्य विवेक चौकसे तथा सुश्री सोनाली राय, रामसखी राय, डॉ. मौसमी राय और कोसमी राय ने भी पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण योद्धा और वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सुधा दुबे ने भी पौध-रोपण में भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रावेन्द्र राय दीक्षित ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके परिवार के रामेश्वर दयाल दीक्षित, पृथु दीक्षित तथा सुश्री प्राची दीक्षित साथ थी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999