सदर बाजार ईदगाह पर दो दिनी जलसा आज से...

खबर नेशन / Khabar Nation  

इंदौर: मुस्लिम समाज को तालीम की अहमियत बताने के मकसद से सदर बाजार ईदगाह पर दो दिनी आयोजन आज 4 और कल 5 फरवरी को होगा। पहले दिन जलसा-ए,-ख़त्मे बुखारी औरतों के लिए और दूसरे दिन मर्दों (,पुरुषों) के लिए सुन्नी इज्तिमा का बड़ा आयोजन होगा। मज़हबी तक़रीरें होंगी। देश के जाने माने उलमा इस्लाम मज़हब में इल्म व अमल को लेकर गुफ्तगू करेंगे। क़ुरआन की तिलावत व नाते पाक का नज़राना भी पेश किया जाएगा। मदरसा जामिया फातिमा के संचालक मोहम्मद शाहिद नूरी ने बताया सदर बाजार में दो दिनी मज़हबी आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। जिसमें आज 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से नमाज़े ज़ोहर तक औरतों के लिए जलसा होगा। जिसमें मदरसे की बच्चियां भी तक़रीर व नाते पाक सुनाएंगी। दूसरे दिन 5 फरवरी को मर्दों के लिए सुन्नी इज्तिमा होगा। जो दोपहर 12 बजे से असर की नमाज़ तक चलेगा। जिसमें राजस्थान मकराना के मुफ़्ती शमसुद्दीन क़ादरी साहब और बड़ौदा (गुजरात) के ज़हीर अहमद साहब क़िब्ला मिस्बाही की खास तक़रीर होगी। इज्तिमा में उत्तरप्रदेश से ग़ौसे आजम के वंशज सैयद शानूर मियाँ साहब, सैयद ज़ैद मियाँ सा., मुफ़्ती-ए-मालवा मौलाना नूरुलहक़ नूरी साहब, शहर काज़ी डॉक्टर इशरत अली साहब, शेखुल हदीस मुफ़्ती अब्दुल अलीम साहब,मुफ़्ती नियाजुल क़ादरी सज़हब, मुफ़्ती एहमद यार खाँ साहब, मुफ़्ती हसीनुल क़ादरी सा. मुफ़्ती गुलाम मोइनुद्दीन रज़वी अमजदी साहब भी खास तौर पर शिरकत करेंगे। समापन पर देश की खुशहाली के लिए दुआ भी मांगी जाएगी। यह जानकारी जामिया फातिमा के मोहम्मद शाहिद नूरी ने दी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment