मोदी जी के शासनकाल में बही विकास की गंगा : डॉ. भोला सिंह

विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत शहडोल पहुंचे सांसद डॉ. भोला सिंह

 

खबर नेशन/ Khabar Nation

शहडोल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के भारत के गरीब कल्याण के रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया यह कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने सबका साथ-सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी, आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात सांसद डॉ भोला सिंह ने शहडोल जिले के सक्रिट हाउस पर रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान में लोकसभा के 1 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे, इसके साथ ही लोकसभा के अधिक से अधिक बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे है।

भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी है राजपथ अब कर्तव्य पथ
श्री भोला सिंह ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल में फसी रहती थी आज एक ही कार्यालय में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे आज बिजोलिया संस्कृत को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म कर दिया गया है भोला सिंह ने कहा कि बीते 9 साल में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी है राजपथ अब कर्तव्य पथ है। रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशाई हुई है ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म की गई है और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ है एयर स्ट्राइक हुआ है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है, जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है, वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वार मेमोरियल है।

आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है
श्री भोला सिंह ने कहा कि बीते 9 वर्ष में देश में लगभग 48 करोड़ और लोकसभा में लोगों के जन-धन अकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ बहनों को लाभ मिला और लगभग 3.5 करोड़ घरों में बिजली पहुचाई गई है। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। 10 करोड से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग 12.5 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है, पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक गरीबों का घर बनाया गया है और हर घर में बिजली, पानी के साथ शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुंचाया गया है। देश में लगभग 55 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्ष में गरीबों, वंचितों की सेवा करने वाला भारत एक सशक्त देश बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला देश बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला देश बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला एक देश बना है, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला देश बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला देश बना है, आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है शक्ति भी है सुरक्षा भी है और संयम भी है यह नया भारत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी, लोकसभा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी श्री प्रकाश जगवानी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment